
जिला मुख्यालय दशहरा मैदान पर किया जाएगा 51 फिट रावण के पुतले का दहन
Wednesday, October 1, 2025
Comment
जिला मुख्यालय दशहरा मैदान पर किया जाएगा 51 फिट रावण के पुतले का दहन
आगर मालवा : में कल विजयदशमी के पर्व पर बस स्टैंड समीप दशहरा मैदान पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर पालिका आगर द्वारा 51 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा जिसके साथ- 25 25 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए जाएंगे।
आपको बता दे कि दशहरा मैदान पर रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। सूर्यास्त के बाद रावण दहन का कार्यक्रम होगा, जिसमें नगर की जनता को सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
नगर पाकिला अध्यक्ष निलेश पटेल ने नगर की जनता से अनुरोध है कि वे दशहरा मैदान पहुंचकर रंगारंग आतिशबाजी का आनंद लें और रावण दहन कार्यक्रम के सहभागी बनें। इस आयोजन के माध्यम से नगर की एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक प्रस्तुत किया जाएगा।
0 Response to "जिला मुख्यालय दशहरा मैदान पर किया जाएगा 51 फिट रावण के पुतले का दहन "
Post a Comment