
स्वच्छता सेवा अभियान अंतर्गत होम कंपोस्ट प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
स्वच्छता सेवा अभियान अंतर्गत होम कंपोस्ट प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आगर मालवा : स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल शीह डोडवे के निर्देशन में वार्ड 21 में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन जी गवली की उपस्थिति में वार्ड की महिलाओं एवम SHG समूह की महिलाओं को सहयोगी संसथा एस के मैनेजमेंट सर्विस की टीम द्वारा होम कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू कचरे का सही तरीके से उपयोग कर जैविक खाद (होम कंपोस्ट) तैयार करने की तकनीक और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान, मार्केट जाते समय महिलाओं को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के थैले लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा कपड़े के थैले वितरित किए गए, जिन्हें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया है। इससे न केवल प्लास्टिक उपयोग में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगंज, एसके वेस्ट मैनेजमेंट के सूरज चौहान, हेमंत बैरागी, अनीता पांचाल एवं अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने महिलाओं को न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और सामाजिक योगदान का अवसर भी प्रदान किया।
0 Response to "स्वच्छता सेवा अभियान अंतर्गत होम कंपोस्ट प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन"
Post a Comment