
अफेयर का शक… पत्नी ने पति के ऑफिस में काम करने वाली दो लड़कियों को चाकू मारा, एक की हो गई Suspecting affair… Wife stabbed two girls working in husband's office, one died
जबलपुर माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पति से प्रेम संबंध के संदेह पर एक महिला ने एक युवती की हत्या कर दी। घटना में युवती की सहेली भी घायल है। दोनों युवतियां, आरोपित महिला के पति के कंसट्रक्शन कंपनी में काम करती थी। घटना के बाद आरोपित महिला शिखा मिश्रा फरार है।पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। माढ़ोताल के बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा (33) का शव पीएम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। उसकी घायल सहेली करमेता प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक (26) गंभीर रूप से घायल है। वह निजी अस्पताल भर्ती है।
मंगलवार को विवाद, बुधवार को फोन बंद हुआ तो गहराया संदेह
अमखेरा निवासी ब्रजेश मिश्रा एक कंसट्रक्शन कंपनी के संचालक हैं। उसकी कंपनी में बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक कर्मचारी हैं। संचालक की पत्नी शिखा को संदेह था कि उसके पति ब्रजेश का कार्यालय में काम करने वाली अनिका के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर मंगलवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार को ब्रजेश सुबह घर से गुस्से में निकल गया। दोपहर तक उसका फोन बंद था। इस पर पत्नी का संदेह गहराने लगा, उसे लगा कि ब्रजेश, अनिका से मिलने गया है, इसलिए फोन बंद रखा है। उसमें बदले की भावना भड़क गई।
बातचीत के लिए सहेली के घर ले गई, जहां विवाद हुआ
शिखा, पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए बुधवार को उसकी तलाश में कंसट्रक्शन साइट पर पहुंची। जहां, पर अनिका मिली। शिखा ने अनिका से कुछ बातचीत की और उसे अपने साथ चलने को कहा। उसके बाद शिखा, अनिका को लेकर प्रोफेसर कालोनी निवासी सोनम रजक के घर गई।जहां, पर वह सोनम के सामने अनिका और ब्रजेश के संबंध में प्रश्न करने लगी। शिखा के आरोपों पर अनिका ने विरोध किया तो वह भड़क गई। दोनों में विवाद के साथ हाथापाई होने लगी।
0 Response to "अफेयर का शक… पत्नी ने पति के ऑफिस में काम करने वाली दो लड़कियों को चाकू मारा, एक की हो गई Suspecting affair… Wife stabbed two girls working in husband's office, one died"
Post a Comment